डिप्टी कमिश्नर डा. बसंत गर्ग ने बताया कि चौथे विश्व कबड्डी कप के शनिवार को जलालाबाद में होने वाले मैचों में सुरक्षा और अन्य प्रबंधों की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
दर्शकों को प्रत्येक प्रकार की सुविधा देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को दस टीमों के पांच मैच होंगे। मैच का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल करेंगे।
डीसी ने बताया कि सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए आधुनिक स्टेडियम में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। महिलाओं के बैठने के लिए अलग विंग बनाया गया है। समागम में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, सांसद शेर सिंह घुबाया, भारती जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा शिरकत करेंगे।
यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जिसके प्रभारी एडीसी तथा जिला खेल अधिकारी को बनाया गया है। एसएसपी अशोक बाठ द्वारा सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर एडीसी चरनजीत सिंह, एडीसी अमित कुमार, एसडीएम परमजीत सिंह मौजूद थे।