फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में मंदिर का लेंटर गिरा, चार मजदूर दबे

Mon, 19 May 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार बाद दोपहर नजदीकी गांव खुराना में वाल्मीकि मंदिर का जैक से लेंटर उठाते वक्त अचानक लेंटर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे कार्य में जुटे चार मजदूर नीचे दब गए।
विज्ञापन


इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। तीन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

यहां से आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव खुराना में वाल्मीकि मंदिर का लेंटर जैक के सहारे उठाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक लेंटर के नीचे लगाए जैक फेल होने से एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे कार्य में जुटे चार मजदूर हरविंदर सिंह निवासी गांव सोहिया खुर्द, भोला सिंह, बलकार सिंह और जसविंदर सिंह इसके नीचे दब गए। इनमें से मजदूर हरविंदर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां भोला सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बलकार सिंह और जसविंदर सिंह सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं। मृतक  मजदूर के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। थाना सदर की पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें