फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरी मुखी की तस्वीर मामले में दो नामजद

Mon, 19 May 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला, (कोटकपूरा/फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी की तस्वीर को छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के आरोप में दो लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव कोटला मेहर सिंह (मोगा) निवासी रणजीत सिंह बराड़ व कोटकपूरा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में डेरे की ब्लाक कमेटी के सदस्य राज कुमार ने बताया कि उसके वाट्स अप अकाउंट पर गांव कोटला मेहर सिंह निवासी रणजीत सिंह बराड़ ने डेरा मुखी की छेड़छाड़ की हुई एक तस्वीर भेजी है। इसी तरह एक डेरा प्रेमी गुरदास सिंह जैतो के अकाउंट पर भी कोटकपूरा निवासी दीपक कुमार ने इसी तस्वीर को भेज कर डेरा प्रेमियों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

पुलिस ने बयान के आधार पर रणजीत सिंह बराड़ व दीपक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए और आईटी एक्ट की धारा 66 ए के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डेरे के नामचर्चा घर में जुटे हजारों डेरा प्रेमियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी और डेरे की प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदर पाल बिट्टू की अगुवाई में प्रेमियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी बलजीत सिंह व थाना प्रभारी दविंदर सिंह से मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें