फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप का टायर फटने से महिला की मौत, पंद्रह जख्मी

Thu, 19 Dec 2013 04:46 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगढ़-समाना सड़क पर स्थित गांव थम्मना के नजदीक वीरवार को एक जीप टायर फट जाने की वजह से पलट गई, जिससे जीप में सवार एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य पंद्रह लोग जख्मी हो गए, जिन्हें भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जीप सवार पटियाला के गांव शुतराणा में किसी की मौत पर अफसोस जताने के लिए जा रहे थे। नजदीकी गांव माझी के रहने वाले धन्ना सिंह की रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी, जिसका अफसोस करने के लिए वह उक्त जीप में सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव थम्मना के पास पहुंचते ही अचानक जीप का टायर फट गया, जिससे वह पलट गई। जीप सवार सुखविंदर कौर पत्नी जसपाल सिंह टोना निवासी माझी की मौत हो गई। हरपाल सिंह, जोगा सिंह, हमीर सिंह, सुखदेव सिंह, अमरजीत कौर, हरबंस कौर, गुरनाम कौर, मुख्तयार कौर, बेबी कौर, धन्ना सिंह, माया देवी, किरना, भगवान सिंह, तरसेम सिंह, काला सिंह जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से हमीर सिंह, हरपाल सिंह, धन्ना सिंह और जोगा सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें