फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार लोगों ने किया आटा-दाल के लिए आवेदन

Thu, 19 Dec 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 1 रुपये किलो गेहूं देने के लिए मांगे गए आवेदनों के तहत अबोहर एसडीएम आफिस में करीब 50 हजार लोगों ने अपने आवेदन जमा करवाए हैं।
विज्ञापन


 इनकी प्राथमिक जांच जारी है और अगले सप्ताह इन आवेदनों की डोर-टू-डोर जांच शुरू की जाएगी। 1 से 16 दिसंबर तक नई आटा दाल योजना के फार्म जमा करवाए गए थे। इसमें हजारों लोगों ने अपने आवेदन किए।

इस प्रक्रिया के तहत कई राजनीतिक पार्टियों ने भी कैंप आदि लगाकर लोगों को इस बारे में जागरूक किया। अंतिम 16 तारीख तक एसडीएम आफिस में इस योजना के तहत करीब 50 हजार आवेदन जमा हुए हैं।
विज्ञापन


इस बारे में अधिकारी ने बताया कि इन आवेदनों को सूचीबद्ध किया जा रहा है और उसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर इन आवेदनों की जांच होगी जिनमें सरकारी स्कूलों के अध्यापकाें को नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है और उनके द्वारा सही पाए जाने वाले आवेदनों को मंजूरी हेतु विभाग के पास भेज दिया जाएगा।

 केन्द्र सरकार के सहयोग से शुरू की जा रही इस नई आटा-दाल योजना के तहत उन आवेदकों को शामिल किया जाएगा जिनकी आय 60 हजार रुपये वार्षिक से अधिक न हो।

इसके अलावा उसके पास अढ़ाई एकड़ से अधिक जमीन न हो। उसके पास किसी प्रकार का चार पहिया वाहन या घर में एसी आदि न हो।

इतना ही नहीं आवेदक  या उसके परिवार का कोई सदस्य किसी भी प्रकार के उद्योग का मालिक न हो। माना जा रहा है कि विभाग द्वारा इन फार्मों की जांच करके मार्च से शुरू होने वाले आम चुनावों की प्रक्रिया से पहले ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें