फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ वर्करों का नेशनल हाईवे पर चक्का जाम

Tue, 18 Feb 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत विभाग में स्थायी नियुक्ति को लेकर संघर्षशील मल्टीपर्पज फीमेल हेल्थ वर्करों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे पर स्थित नहरों के पास चक्का जाम रखा और सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मल्टीपर्पज फीमेल हेल्थ वर्कर यूनियन की प्रांतीय वित्तसचिव व जिला प्रधान गुरमीत कौर ने कहा कि वे 15 दिन से राज्य में रोष धरने व प्रदर्शन करके अपनी सेवाएं स्थायी करने के मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

पिछले दिनों मुख्य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ ने उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी कोई संपर्क नहीं किया। उनके साथी चंडीगढ़ स्थित सेहत विभाग कार्यालय के आगे मरणव्रत पर बैठे हुए हैं। इस मौके पर हेल्थ वर्करों ने ऐलान किया किजब तक उनकी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग तय नहीं करवाई जाती तब तक उनका रोष धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसी दौरान डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तैयब ने आंदोलनकारी वर्करों की मुख्य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ के साथ मीटिंग करवाई। इसमें सीपीएस बराड़ ने उनकी मांग को जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर यूनियन नेता मनीषा, स्वास्थ्य कर्मी नेता प्रदीप सिंह बराड़, बलविंदर सिंह, जतिंदर कुमार, बाबू सिंह, अमरजीत सिंह, नछत्तर सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें