फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज वाले पानी की सप्लाई से भड़के लोगों ने लगाया धरना

Mon, 17 Feb 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीने वाले पानी में सीवरेज का गंदा पानी घुल कर आने के विरोध में सोमवार को वार्ड नंबर 19, 20 और 21 के लोग की ओर से जीटी रोड़ पर धरना दिया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार लखविंदर सिंह, जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के एसडीओ राकेश मोहन मक्कड और थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने धरना समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का रोष न थमा। आखिर करीब दो घंटे के बाद नायब तहसीलदार ने समस्या का 20 दिन में समाधान कराने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने समाधान न होने पर मरणवत्र पर बैठने की चेतावनी भी दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थू राम गांधी, पार्षद शुभदीप सिंह बिट्टू, कैप्टन परमजीत सिंह, राजू वधवा, गुरदीप सिंह खालसा, गुरजंट सिंह सेखों और उदय चंद ने कहा कि पिछले लंबे समय से घरों में पीने वाला गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और  संबंधित अधिकारियाें को बार-बार कहने के बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। जिस कारण उन्हें मजबूरन यह धरना करना पड़ा। बोतलों में भरे सीवरेज युक्त पानी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर तो मलोट को मिन्नी चंडीगढ़ बनाने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा। प्रदर्शनकारियों ने धरने के दौरान जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ मक्कड़ ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए विभाग है और शीघ्र ही लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें