फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के पैतृक हलके लंबी में मजदूरों का प्रदर्शन

Mon, 14 Oct 2013 11:39 PM IST
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर सोमवार को खेत मजदूरों ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में नेशनल हाईवे पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी खेत मजदूर मकानों की बांट में धांधली का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


खेत मजदूरों ने राज्य सरकार और ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर खूब भड़ास निकाली। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में खेत मजदूर परिवारों से संबंधित महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मजदूरों ने कहा कि हलका लंबी में गरीबों और बेघरों के सिर छुपाने के लिए बनाई गई कॉलोनियां सरकार के गले की फांस बन गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक लंबी में पड़ती मंडी किल्लियांवाली की भाटी कॉलोनी में राज्य सरकार द्वारा जो मकान बनाए गए हैं उनकी बांट में धांधली हुई है, जिससे उनमें रोष है। मजदूरों ने बताया कि आज ब्लॉक एवं पंचायत अधिकारी लंबी ने खेत मजदूरों को बैठक के लिए बीडीपीओ दफ्तर में बुलाया था। वे बड़ी संख्या में यहां पहुंचे, मगर अधिकारी अपने दफ्तर नहीं पहुंचे। इस कारण मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुक्खा सिंह सिंहेवाला, फकीर चंद, डा. वीरू, हरदियाल सिंह, राम सरूप, मंदर सिंह, शांति देवी, रजनी, सरोज रानी, खजानी देवी समेत बड़ी संख्या में खेत मजदूर उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें