स्थानीय जेएमआईसी सतीश कुमार की अदालत में शनिवार को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले की सुनवाई हुई। कुछ दिन पहले ही पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस केस की दोबारा सुनवाई करने के आदेश जारी किए है।
शनिवार की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नरेश सहगल बीमार होने की वजह से पेश नहीं हुए और अदालत की हिदायतों के अनुसार एसएचओ भी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए। इस पर अदालत ने केस की सुनवाई 4 जनवरी तक स्थगित कर दी।
साल 1999 के लोकसभा चुनाव में पत्रकार नरेश सहगल से कैमरा छीनने और मारपीट की घटना से संबंधित यह मामला उच्च न्यायालय की हिदायतों पर ही वर्ष 2006 में दर्ज हुआ था।