आम आदमी पार्टी संसद से भ्रष्टाचारी नेताओं के सफाए के लिए आवाज बुलंद करने का दंभ भर रही है। पार्टी की ओर से लोक सभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को वोट न देने की अपील की जा रही है। इसी जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पार्टी के नेताओं ने झाडूृ यात्रा निकाली।
इस बारे में जानकारी देते हुए आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग ने बताया कि यह यात्रा 23 फरवरी तक देश भर में चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आप कार्यकर्ता झाड़ू यात्रा निकाल कर पूरे देश से गंदी राजनीति को दूर निकालेंगे।
यात्रा में शामिल नेताओं का जुलूस नेहरू पार्क से शुरू होकर निरंकारी भवन रोड से होते हुए बस अड्डा, बाजार नंबर 9, बाजार नंबर 4, सरकुलर रोड़, गौशाला रोड से होतेे हुए नेहरू पार्क में ही जाकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर आप के जिला संयोजक कमल खुराना, देवराज शर्मा, दिलीप मलेठिया, प्रो. प्रीतम सिंह, डा. अनुराग असीजा, पवन कुमार, सोनिया रानी, इंदु शर्मा, विजय गुप्ता, राकेश हांडा, दिलीप दत्त, एच.एस वैरड़, विनोद ज्याणी, कपिल कुमार, मानक शाह, अरविंद वर्मा, जोगिंदर सिंह खुशदिल, सतीश गोयल, मोहन कसेरा, महेन्द्र बिंदल, शिवचरण, चन्द्रमोहन बिशभनोई, चिमन लाल ग्रोवर, रमेश कटारिया, विजय खन्ना, सुमित शर्मा, विनोद कपूर, तारा चंद, रमन बिशभनोई, मलकीत सिंह, विजय बांसल, मनोज कुमार, सेठी, सुनील वर्मा, आदि उपस्थित थे।