फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में विकास प्रभारी का कोई पद नहीं: कमल शर्मा

Sun, 14 Feb 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा अबोहर पहुंचे और फाजिल्का रोड स्थित जिला प्रधान सीताराम शर्मा के संस्थान पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कमल शर्मा ने कहा कि भाजपा नैतिकता वाली पार्टी है और भारतीय संविधान व उसके नियमों का पूरा सम्मान करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में न तो विकास प्रभारी जैसा कोई पद है और न ही अबोहर में किसी व्यक्ति को विकास प्रभारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद अबोहर के प्रधान प्रमिल कलानी द्वारा अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा संगठनात्मक चुनाव के बाद 2017 में प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें