फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजू रियात बनी बेस्ट वालंटियर

Sun, 29 Dec 2013 09:24 PM IST
अमर उजाला,होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीजी गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन मानसोवाल की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का एनएसएस शिविर रविवार को समाप्त हो गया। इसमें अंजू रियात को बेस्ट वालंटियर घोषित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में कुल 75 वालंटियर ने हिस्सा लिया। इस दौरान वालंटियरों ने गांव में लोगों को सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि एमबीबीबी गरीब दासी कॉलेज टब्बा नंगल प्रिंसिपल डॉ. ज्ञान सिंह थे।

उन्होंने शिविर में विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जोगिंदर सिंह राणा ने कहा कि एनएसएस शिविर का मकसद समाज और देश के लिए सेवा और समर्पण कर भावना पैदा करना है।
विज्ञापन


एनएसएस की प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर  मनदीप कौर ने शिविर के दौरान किए कार्य की जानकारी दी। समारोह के अंत में सर्वोत्तम वालिंटयर रही अंजू रियात और अन्य सभी वालंटियर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रोफेसर मनदीप कौर, मधु कंवर, राम किशन, मोना देवी, मनजीत कौर, रजनी देवी, सतनाम कौर, रुपिंदर कौर और सोनिया शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें