फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप मार्केट में युवकों ने मचाया उत्पात

Thu, 30 Jan 2014 11:53 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को गंगानगर रोड पर सरेआम कुछ युवकों ने जमकर दबंगई दिखाई। उन्होंने पहले तो मीट शॉप संचालकों के साथ मारपीट की। बाद में दुकानों में तोड़फोड़ कर राहगीरों पर पथराव भी किया।
विज्ञापन


सूचना पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती हमलावर फरार हो चुके थे। पथराव में कई राहगीर घायल हो गए। घटना की वजह पूर्व में यहां पिकअप यूनियन के प्रधान से कुछ लोगों के साथ विवाद होना बताया जाता है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन आर्य नगर निवासी अशोक, अमित व नीलू ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार पवन कुमार के साथ पिकअप यूनियन के प्रधान भीम का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते वीरवार को जब पवन एक मीट शॉप पर बैठा था तभी भीम अपने दर्जन भर साथियों सहित एक गाड़ी पर सवार होकर वहां आया और दुकान में तोड़फोड़ करने लगा।
विज्ञापन


युवकों ने पवन से मारपीट की। लोगों ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उनको भी बुरी तरह से पीटा। हमलावरों ने दुकान के पास खड़ी पवन की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों द्वारा की गई पत्थरबाजी में वहां से गुजर रही एक महिला सहित अन्य लोग घायल हो गए।

दहशत का माहौल देखकर मार्केट के रहेडी चालक व अन्य दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। इधर, सूचना मिलते ही जब थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर देर से पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें