फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी से बिना आधार नंबर के नहीं मिलेगी एलपीजी सब्सिडी

Wed, 09 Dec 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने 1 जनवरी 2016 से बिना आधार नंबर वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने का फैसला किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय से निर्देश मिलते ही पेट्रोलियम कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर 2015 से पहले पहले अपने आधार नंबर का एलपीजी कनेक्शन व बैंक अकाउंट से लिंक करवाने की हिदायतें दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय पेट्रोलियम विभाग ने पिछले साल 1 अप्रैल से देश भर में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधी सब्सिडी प्रदान करने की योजना लागू कर दी थी। इसके लिए उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन व बैंक अकाउंट का आधार नंबर से लिंक करवाया गया था।

हालांकि जिन उपभोक्ताओं के पास आधार नंबर नहीं था, उन्हें भी अभी बैंक खातों के माध्यम से सब्सिडी दी जा रही थी, लेकिन अब 1 जनवरी से यह व्यवस्था बदल दी जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार 1 जनवरी से सिर्फ आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए उन्हें 31 दिसंबर से पहले अपने कनेक्शन व बैंक अकाउंट का आधार नंबर से लिंक करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन


एलपीजी डीलर एसोसिएशन फरीदकोट के जिलाध्यक्ष सुनील जैन के अनुसार आधार नंबर का लिंक न होने की वजह से कई गैस उपभोक्ताओं ने अपने नाम पर अलग अलग शहरों में दो या इससे भी अधिक गैस कनेक्शन ले रखे हैं। वे दोहरी सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं।

ऐसे उपभोक्ताओं पर नकेल कसने के लिए ही पेट्रोलियम मंत्रालय की हिदायतों पर इंडियन आयल कार्पोरेशन समेत अन्य पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जनवरी से बिना आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने का फैसला किया है। जिला फरीदकोट में ही ऐसे करीब 3 हजार उपभोक्ता हैं जिन्होंने अभी तक अपने कनेक्शन व बैंक अकाउंट का आधार से लिंक नहीं करवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें