फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहीवाल नसल की गाय के मुकाबले में कुलार गांव के बसंत सोनरायण की गाय अव्वल

Sun, 06 Dec 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में साहीवाल गायों की नसल का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इससे गाय के दूध की मांग में बड़ी बढ़ोतरी होगी। ये बातें शनिवार दो दिवसीय पशुधन व दूध दूहने के मुकाबलों के इनाम वितरण समागम के मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहीं।
विज्ञापन


ज्याणी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पशु पालन के धंधे को प्रफुल्लित करने व पशु पालकों को उत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के अलावा राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं मुक्तसर में आयोजित की जाती हैं। इनमें राज्य के पशु पालकों को उत्साहित किया है।

गायों की साहीवाल नसल इस पेशे की सहायक नसल है और इसके दूध में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर को होने से रोकते हैं और यह विदेशी नसल की गायों से स्थानीय मौसम के ज्यादा अनुकूल है। जिस तरह दुनिया में भूमंडलीय तपिश बढ़ रही है ऐसे में साहीवाल नसल इस पेशे में पालन के लिए सबसे पर्याप्त है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार द्वारा इस नसल को और प्रफुल्लित करने के लिए विशेष नसल सुधार प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया है। फाजिल्का जिले के इस मेले में 1500 से अधिक पशु पालकों की रजिस्ट्रेशन हुई है। 53 श्रेणियों में 5.5 लाख के नगद इनाम विजेता पशु पालकों को दिए गए।

इस मौके हुई प्रतियोगिताओं में साहीवाल नसल की गाय के मुकाबले में कुलार गांव के बसंत सोनरायण की गाय ने पहला, ढीगांवाली के ओमप्रकाश की गाय ने दूसरा व चुवाड़ियां वाली के गुलाम खान की साहीवाल गाय ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर घोड़ों, ऊंटों के नाच मुकाबले दर्शकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर  एडीसी चरनदेव सिंह मान, जिला प्रधान भाजपा सीता राम शर्मा, विनोद बजाज चेयरमैन मार्केट कमेटी फाजिल्का, बलजीत सहोता, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन नरेश सचदेवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें