फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-स्कूटर की टक्कर में यूनियन प्रधान की मौत

Tue, 15 Oct 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला, (मक्खू/फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरा-अमृतसर रोड स्थित अनाज मंडी के नजदीक मंगलवार दोपहर बस और स्कूटर की टक्कर में स्कूटर सवार आल फूड एंड एलाइड लोडिंग एंड अनलोडिंग मजदूर यूनियन के प्रधान की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रधान की मौत की खबर सुनकर अनाज मंडी में कार्य कर रहे मजदूर घटनास्थल पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बस से तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग लगा दी। इस घटना के बाद जीरा-अमृतसर रोड कई घंटों तक बंद रहा। पुलिस ने किसी तरह बस के चालक को मजदूरों के गुस्से से बचाया।

मंगलवार दोपहर एक बजे 18 मिनट पर राज ट्रांसपोर्ट अमृतसर की बस जीरा से अमृतसर की तरफ जा रही थी, जबकि स्कूटर पर सवार यूनियन का प्रधान सुखदेव सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी वार्ड नंबर-पांच, जल्ला चौकी मक्खू घर से यूनियन दफ्तर जा रहा था। जैसे ही स्कूटर लेकर सुखदेव दाना मंडी की तरफ मुड़ा वैसे ही बस ने उसे टक्कर मार दी। जख्मी हालत में सुखदेव को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुखदेव के मरने की खबर अनाज मंडी में कार्य कर रहे मजदूरों तक पहुंची तो सभी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस भी वहां पहुंच गई। गुस्साए मजदूरों ने पुलिस की मौजूदगी में बस से तोड़फोड़ की उसके बाद उसे आग लगा दी। बस पर सवार सवारियां मजदूरों के गुस्से को देखकर पहले ही बस से उतर चुकी थीं।

बताया जा रहा है कि पुलिस बस के चालक को बचाने के लिए उसे यूनियन दफ्तर ले गई और दफ्तर को चारों तरफ पुलिस ने घेर लिया ताकि मजदूर बस के चालक को जान से न मार दें। मक्खू थाना के प्रभारी गुरप्रीत सिंह भी वहां पर मौजूद थे। बस को आग लगाने की घटना के बाद जीरा थाना की पुलिस भी मक्खू पहुंच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें