पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटी घटनाओं के बाद लोगों में
आपसी भाईचारक मजबूत करने तथा अमनशांति बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर डीपीएस
खरबंदा और एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने विभिन्न धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं
के साथ बैठक की।
बैठक में बताया कि जिले के चार सौ गांवों के
धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जो बाकी गांव बचे हैं
वहां पर जल्द ही खुफिया कैमरे लगाए जाएंगे।
ये कार्य पंचायती विभाग
के सहयोग से करवाया जा रहा है। एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि पंजाब
में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के 16 केस हुए थे जिनमें से दस केस हल
कर लिए गए हैं।