वीरवार सुबह लहरागागा में एक टेंट स्टोर में आग लग गई, जिससे करीब बीस लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।
मौके
पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने लोगों की सहायता से आग पर मुश्किल से काबू
पाया। खालसा टेंट स्टोर के मालिक मेजर सिंह ने बताया कि सुबह उसके
पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उसके टेंट स्टोर में आग लग गई है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन इस आग में
स्टोर का सामान जल गया जो करीब बीस लाख रुपये का था।
उन्होंने
बताया कि फायर बिग्रेड के मुलाजिमों को गाड़ी लेकर पहुंचने में करीब डेढ़
घंटा लग गया जिसकी वजह से आग तेज हो गई और सारा सामान जलकर राख हो गया।