वर्ष 2010 से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे एक कैदी की बुधवार को फिरोजपुर की जेल में बीमारी के कारण मौत हो गई।
जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि थाना कुलगड़ी के अंर्तगत आते गांव चंगाली कदीन निवासी हरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र प्रकाश सिंह 10 सितंबर, 2010 से हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। पिछले दिनों से यह कैदी बीमार था और उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
बुधवार शाम करीब 6 बजे हरजीत सिंह की मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने इस बारे में मृतक के परिजनाें को सूचित करते हुए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक कैदी का शव वीरवार को परिजनों के हवाले किया जाएगा।