मानसा के डीसी अमित ढाका ने बताया कि संगरूर में पंजाब स्तरीय भर्ती रैली में मानसा जिले के नौजवानों की स्क्रीनिंग 17 अक्तूबर को होगी।
रैली में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क/स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी व सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट कैटागिरीयों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। इसमें मानसा जिले के अलावा पटियाला, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब व अन्य जिलों के नौजवान हिस्सा लेंगे।
पंजाब में मानसा के ढाका ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए 17 को मानसा, 18 को पटियाला, 19 को बरनाला व फतेहगढ़ साहिब, 20 को संगरूर जिले व 21 अक्तूबर को पंजाब के और सभी जिलों के नौजवानों की सिपाही क्लर्क व स्टोरकीपर श्रेणी, सिपाही तकनीकी व सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट के लिए स्क्रीनिंग होगी। 22 को मेडिकल व दस्तावेजों की जांच होगी और योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर को भर्ती रैली वाले स्थान पर ही होगी। उन्होंने अपील की कि परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार अपने असली शिक्षण व अन्य सर्टिफिकेट फोटो कापियों समेत लेकर जाएं ताकि उन्हें परेशानी ना हो सके।