ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स यूनियन पंजाब (एटक) की ओर से जलालाबाद स्थित शिअद कार्यालय के बाहर चल रही भूख हड़ताल 83वें दिन में दाखिल हो गई।
आज शीला राणी टरिया, जोगिंदर कौर, हरभजन कौर, शलविंदर कौर, सुनील कौर बेदी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल पर बैठी। बड़ी तादाद में पहुंचे आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आशा राणी सोहना सांदड़ ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों-हैल्परों की मांगों जैसे आंगनबाड़ी वर्कर को दर्जा तीन का ग्रेड व हेल्पर को दर्जा चार का ग्रेड ना, आंगनबाड़ी वर्करों को मिनीमम वेज देना।
जब तक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ बैठक करवाकर मांगों का समाधान नहीं किया जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। धरने में राजवीर सुखेरा, बिमला रानी, बलविंदर कौर, कुलबीर कौर उपस्थित थे।