फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन को एक हजार करोड़ का नुकसान

Mon, 22 Feb 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के कारण रेल डिवीजन फिरोजपुर को करीब एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आंदोलन के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ व जम्मू-कश्मीर रेलमार्ग प्रभावित हुआ है। रविवार को फिरोजपुर डिवीजन में 18 मेल/एक्सप्रेस व चौदह पैसेंजर ट्रेनें रद्द हो गईं।

तीन दिन में नार्दर्न रेलवे में लगभग 969 ट्रेनें रद्द हुई हैं। रविवार को नार्दर्न रेलवे में 224 मेल/एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द हुईं। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने दी।
विज्ञापन


ट्रेनें रद्द होने से रेलवे स्टेशनों पर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यह सीजन शादी-विवाह का होने के कारण लोगों को दिल्ली, मुंबई व अन्य दूर-दराज अपने रिश्तेदारों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी संजू, गोलू, रणजोत ने बताया कि उन्होंने लखनऊ अपने रिश्तेदारों की शादी में जाना था लेकिन जाट आंदोलन के भय के कारण वह जा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें