राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी आफ इंडिया के प्रदेश चेयरमैन आक्रमण सिंह शम्मी ने बुधवार को समाज सेवी और पार्षद दर्शन सिंह कांगड़ा को मानवाधिकार कमेटी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया।
उन्हें यह जिम्मेवारी पिछले लंबे समय से लोगों खासकर गरीब लोगों की सेवा और समाज सेवी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर मिली है।
इस दौरान शम्मी ने कहा कि उनकी ओर से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और गवर्नर को लिखित तौर पर पत्र भेजकर निवेदन किया गया है कि स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छात्रों को मानवाधिकार विषय पढ़ाकर अपने मौलिक अधिकारों से अवगत करवाना लाजमी बनाया जाए।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव दर्शन कांगड़ा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे। वे लोगों को मानवाधिकारों से अवगत करवाएंगे।