फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लुटेरों ने ट्रक लूटा

Fri, 11 Oct 2013 09:32 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर में गांव माछी बुगरा के पास वाहन सवार चार लुटेरों ने चालक और उसके साथी को बंधी बनाकर बासमती से लदा ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन


यही नहीं लुटेरे जाते समय चालक और उसके साथी से मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड समेत छह हजार रुपये की नकदी भी ले गए। उधर थाना घल्लखुर्द पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 बुध राज पुत्र सूबा राम वासी गांव भागो अराई ने बताया कि वे ट्रक पर बासमती लादकर जा रहे थे। जैसे ही गांव माछी बुगरा के पास पहुंचे तो उनके ट्रक के आगे पिकअप गाड़ी आ कर रुकी।
विज्ञापन


उसमें से चार युवक उतरे। उन्होंने हाथ देकर ट्रक रुकवा लिया। जैसे ही ट्रक रुका, आरोपियों ने चालक सुखबीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और बुध राज को बंधी बना लिया।
विज्ञापन


 उसके बाद ट्रक से बासमती के बैग उतारकर पिकअप में लेकर चले गए। आरोपी जाते समय बुध राज और सुखबीर सिंह से मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व छह हजार रुपये की नकदी भी छीन कर ले गए। उधर, पुलिस ने बुध राज के बयान पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें