पंजाब में अधिकतर लोगों ने काली दीवाली मनाई। बाजारों में रौनक भी खास दिखाई नहीं दी।
दुकानदारों
का अधिक मात्रा में सामान बच गया। बहुत से लोगों को वाहनों पर काले झंडे
लगाकर चलते हुए देखा गया। कई सिख समुदाय के लोगों ने बाइक, साइकिल, कार व
मकानों पर काले झंडे लगाए हुए थे।
जसविंदर सिंह, हरबंस सिंह व दर्शन
सिंह ने बताया कि बहुत से लोगों ने घरों के बाहर रंग-बिरंगी लाइटें तक
नहीं लगाई थी। पटाखे भी खास नहीं फोड़े गए। उधर, जलालाबाद में भी दीवाली
वाले दिन बाजारों में लोगों की भीड़ बहुत कम देखने को मिली। यहां भी लोगों
ने काली दीवाली मनाई।
फाजिल्का में भी बहुत से लोगों ने काली
दीवाली मनाई। रेशम सिंह ने बताया कि इस बार कई घरों ने घर के बाहर
रंग-बिरंगी लाइटें तक नहीं लगाईं।