देवराज टेक्निकल कैंपस फिरोजपुर में चार विधानसभा हलकों की ईवीएम मशीनें जिस कमरे में रखी गई हैं वहां 24 घंटे कैमरे और सीआरपी के जवानों की नजर रहेगी। यहां जीरा, फिरोजपुर शहरी, फिरोजपुर देहाती और गुरुहरसहाए विधानसभाओं की वोटिंग मशीनें पड़ी हैं।
ये जानकारी चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर मंजीत सिंह नारंग ने दी। डीसी ने बताया कि फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले जलालाबाद, फाजिल्का, बल्लुआना व अबोहर विधानसभा हलकों की वोटिंग मशीनें फाजिल्का में रखी गई हैं। वहीं 16 मई को गिनती होगी।
मुक्तसर और मलोट की वोटिंग मशीनें श्री मुक्तसर साहिब में रखी गई हैं वहीं पर गिनती होगी। डीसी ने बताया कि जीरा विधानसभा हलका खडूर साहिब में पड़ता है लेकिन यहां की वोटिंग मशीनें फिरोजपुर स्थित देव राज टेक्निकल कैंपस में रखी गई हैं। यहीं पर वोटों की गिनती होगी।