फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना पीटा कि मौत हो गई

Wed, 30 Oct 2013 10:23 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झोक हरिहर में तीन लोगों ने एक सफाई कर्मी को कूड़ा नहीं उठाने की बात पर उससे मारपीट की। कर्मी के सीने में दर्द उठने से उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतक बिंदर की पत्नी वीरो वासी गांव झोक हरिहर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति बिंदर पंचायत झोक हरिहर का सफाई कर्मी था। 22 अक्तूबर की सुबह छह बजे उसका पति बिंदर सफाई करने के लिए पंचायत घर गया।

वहां पर बख्शीश सिंह पुत्र कारज सिंह, खिलारा सिंह पुत्र अजीत सिंह व सोनू पुत्र निशान सिंह वासी झोक हरिहर मौजूद थे। उक्त तीनों ने बिंदर से कहा कि वह कूड़ा नहीं उठाता है।
विज्ञापन


इतनी सी बात पर उससे मारपीट की। उसके बाद से ही उसके सीने में दर्द होने लगी। जिसकी 29 अक्तूबर की शाम को मौत हो गई। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने वीरो के बयान पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें