फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के स्कूलों में संस्कृत लागू करने की मांग

Mon, 30 Dec 2013 09:08 PM IST
अमर उजाला,फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब ब्राह्मण सभा ने राज्य के स्कूलों में संस्कृत विषय को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और इस मामले में सभा जल्द ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी सोमवार को पंजाब ब्राह्मण सभा के प्रांतीय प्रधान दुर्गेश शर्मा मोंटू ने प्रेम नगर स्थित श्री साईं मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान दी।
प्रांतीय प्रधान शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए सभी वर्गों की मदद लेने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भगवान परशुराम जयंती पर बठिंडा के माईसर खाना में राज्य स्तरीय समारोह करवाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम में साईं मंदिर के प्रधान सतपाल शर्मा ने सभी का स्वागत किया। समाजसेवी डॉ. सुरिंदर द्विवेदी ने कहा कि दुर्गेश शर्मा के प्रांतीय प्रधान बनने से जिला फरीदकोट के ब्राह्मण समाज का विकास हुआ है।

समारोह के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से प्रांतीय प्रधान दुर्गेश शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीव पाठक , राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, सोनू शर्मा, एडवोकेट गौतम बांसल, देवानंद शर्मा, मास्टर रूदमणि शर्मा, संदीप कुमार, अशोक कुमार, मनोहर लाल शर्मा, दर्शन शर्मा, कैलाश शर्मा, वरिंद्र शर्मा, जसपाल शर्मा, देवराज शर्मा, प्रदीप रत्न शर्मा, रामदेव शर्मा, जयपाल शर्मा और पंडित छैल बिहारी शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें