फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ कर रास्ते में बिखेरने और उस पर अश्लील शब्द लिखकर जीरा का माहौल खराब करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों युवकों ने बेअदबी करने की घटना स्वीकार कर ली है।

एसपी (डी) अमरजीत सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को जीरा के गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक गली में श्री गुटका साहिब के अंग फाड़कर बिखेरने और उन पर अश्लील शब्द लिखने की शिकायत हरजिंदर सिंह ने दी थी।

मामला थाना जीरा में अज्ञात व्यक्तियों पर दर्ज किया था। तीन दिसंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्री गुटका साहिब की बेअदबी इकबाल सिंह उर्फ लाली व गुरबच्चन सिंह ने की है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ये इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।  एसपी (डी) ने बताया कि श्री गुटका साहिब पर लिखे अपशब्द की लेखनी की जांच पड़ताल भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें