शहीद भगत सिंह नगर निवासी एक युवक ने सोमवार दोपहर कुछ युवकाें द्वारा तंग किए जाने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। थाना नंबर 1 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया है।
पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त जेई मलकीत सिंह ने बताया कि उसके 23 वर्षीय बेटे सुखविंदर सिंह पर कुछ समय पूर्व थाना बहाववाला ने भांदस की धारा 307 का मामला दर्ज किया था। निचली अदालत ने उसे 5 वर्ष की सजा सुनाई थी जबकि हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली थी।
इसी के चलते गांव कंधवाला अमरकोट निवासी जितेंदर सिंह नामक युवक पुलिस को झूठी शिकायतें दे कर उसे तंग परेशान कर रहा था। इसके चलते आज उसके बेटे खुशविंदर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के एएसआई मनजीत सिंह मौके पर पहुचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।