भीम हत्याकांड का मुख्य आरोपी शराब व्यवसायी शिव लाल डोडा को जिला पुलिस प्रमुख ने इश्तहारी मुजरिम घोषित किया है।
पुलिस
के मुताबिक 12 दिसंबर 2015 को थाना बहाववाला में दर्ज भीम हत्याकांड
मुकदमे में शिव लाल डोडा की तलाश है। इसकी सूचना देने वाले को उचित इनाम
दिया जाएगा तथा उसका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। डीएसपी बल्लूआना वीरचंद से
बात करने पर उन्हाेंने बताया कि डोडा के अरेस्ट वारंट जारी हुए हैं और
किसी भी समय उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।
यह है मामला
11
दिसंबर को अबोहर स्थित शिव लाल डोडा के लगभग 35 एकड़ में बने फार्म हाउस
में भीम टांक और गुरजंट के लगभग 25 लोगों ने तेजधार हथियार से हाथ-पैर काट
दिए थे। भीम को अमृतसर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी,
जबकि जख्मी हालत में गुरजंट को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अब
तक भीम हत्याकांड में शिव लाल डोडा के भतीजे अमित डोडा समेत 22 लोग पकड़े
जा चुके हैं जबकि शिव लाल डोडा फरार है।
बताते हैं कि भीम के
हाथ-पैर काटने के बाद उसके अंग फार्म हाउस में घटनास्थल से काफी दूर पड़े
थे। शिव लाल डोडा की गिरफ्तारी को लेकर अबोहर में सफाई कर्मी हड़ताल पर चल
रहे हैं। यही नहीं पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए भीम हत्याकांड
संघर्ष कमेटी गठित की गई है।