फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से तीन लाख लूटे

Wed, 28 Oct 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक सवार लुटेरों ने एक किसान से तीन लाख रुपये की नगदी लूट ली। किसान अपनी धान की फसल के पैसे बैंक से निकलवाकर घर लेकर जा रहा था। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


किसान हरमेश लाल निवासी गांव आवाण ने बताया कि उसने कमीशन एजेंट से धान की फसल का भुगतान का चेक लिया था। बैंक से चेक कैश करवाकर 3 लाख रुपये लेकर घर जा रहा था।

वह राम चौक गुरूहरसहाय में आढ़ती की दुकान के पास पहुंचा ही था कि पीछे से दो बाइक सवार लुटेरे आए और नकदी वाला थैला छीन कर फरार हो गए। एसएचओ गुरदीप सिंह ने मौके पर एचडीएफसी बैंक पहुंचकर पूछताछ की। डीएसपी सुलक्खन सिंह मान ने कहा कि लुटेरों की तलाश  की जा रही है। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें