फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर गैंगवार गिरोह के दो आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Thu, 17 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर गैंगवार मामले में हुई भीम टांक की हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को वीरवार को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना बहाववाला पुलिस ने पकड़े गए आरोपियाें से की गई पूछताछ के बाद मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों विवेक उर्फ विक्की विज तथा अमरजीत उर्फ गक्खू को गिरफ्तार करते हुए विक्की की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन घातक हथियार बरामद किए थे। दोनों को वीरवार न्यायाधीश जगजीत सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


भीम हत्याकांड मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें