फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में एनआरआई गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से लौट रहे एनआरआई को थाना एनआरआई पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज केस में उसे भगौड़ा करार दिया गया था। स्थानिक क्षेत्र जुडीशियल मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

डीएसपी एनआरआई सेल कंवरपाल सिंह बाजवा ने बताया कि राजवंत कौर गांव बड्डूवाल मोगा की शिकायत पर उसके पति जसपाल सिंह गांव संगोवाल नकोदर जिला जालंधर खिलाफ 9 अगस्त 2014 को धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी विवाह से पहले स्पेन में रहता था और वहां वह पक्का नहीं था।
विज्ञापन


उस पर धोखे से विवाह करवाने का आरोप है। इस केस में आरोपी के पिता जसविंदर सिंह की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए देश की सभी एयरपोर्ट पर एलओसी जारी की गई थी। आरोपी को स्पेन से लौटने पर दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


थाना एनआरआई प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित का विवाह 21 मार्च 2010 को आरोपी से हुआ था। पीड़िता ने नवंबर 2011 में उसने एक लड़की को जन्म दिया।

बाद में जसविंदर सिंह ने 4 अक्तूबर 2013 को पीड़िता को 10 हजार रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देने का समझौता कर लिया। तकरीबन 3 माह गुजारा भत्ता मिला। इसके बाद में उसे घर से बेदखल कर दिया गया। वह अपनी मासूम बच्ची समेत मायके घर रह रही है।

जांच के बाद थाना एनआरआई में जसपाल सिंह और उसके पिता जसविंदर सिंह गांव संगोवाल जिला जालंधर खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें