गांव सप्पांवाली निवासी एक महिला ने अपने पति से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में वरिंदर कुमार पुत्र होरीलाल मूलरूप निवासी यूपी और हाल आबाद गांव दानेवाला थाना सिटी मलोट ने बताया कि उसकी बेटी रेखा की शादी सप्पंवाली निवासी रिंकू कुमार पुत्र रमेश कुमार के साथ हुई थी।
रिंकू रेखा के चरित्र पर शक करता था और उसे तंग करता था। इसी से तंग आकर रेखा ने शनिवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने रिंकू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भोला सिंह कर रहे हैं।