फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दरोगा के परिवार वालों का अनशन जारी

Sun, 01 Nov 2015 07:52 PM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दरोगा के परिवार वालों की मांग न माने जाने पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को समर्थन देने गए गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा और सर्व क्षत्रिय एकता संस्थान के पदाधिकारियों की घोषणा पर सभी समर्थन करने वालों और गांव वालों ने सीबीआई जांच सहित मांगें पूरी न होने पर दिवाली न मनाने का निर्णय किया। साथ ही यह भी घोषणा की कि जल्द ही डीएम का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वर्गीय मनोज मिश्रा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले संयोजक आचार्य संजय मिश्र की अगुआई में 14 अक्तूबर से दरोगा के परिवार वाले गांव हरदासपुर में अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो, 50 लाख का मुआवजा दिया जाए, दो आश्रितों को नौकरी और मृतक को शहीद का दर्जा मिले, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात में सिर्फ शहीद के परिवार वालों की मदद करने का ही आश्वासन दिया है। इधर 19वें दिन अनशन पर  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और सर्व क्षत्रिय एकता संस्थान लखीमपुर ने समर्थन दिया। साथ ही दिवाली न मनाने का निर्णय सुनाया, जिस पर सभी समर्थन करने वालों और गांव वालों ने भी दिवाली न मनाने का निर्णय किया। रविवार को अनशन पर भाजपा नेता विजय शुक्ला रिंकू, सरदार गुरुमुख सिंह, रक्षपाल सिंह, गुरुमीत सिंह,  सुरजन सिंह, जरनैल सिंह,  ठाकुर संदीप सिंह, कोमल सिंह, गौरी सिंह,  तेजपाल सिंह सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और गांव वाले बैठे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी आज बैठेंगे अनशन पर
उद्योग ब्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के पदाधिकारी सोमवार को हरदासपुर पहुंचकर धरने पर बैठेंगे। यह जानकारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक आचार्य संजय मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें