फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने पेट्रोल पंप से 42 हजार लूटे

Tue, 23 Feb 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जीवनवाला-घनीएवाला की संपर्क सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप से कार सवार दो लुटेरों द्वारा चौकीदार को डरा धमका कर 42 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पंप के सीसीटीवी कैमरों को उतारकर अपने साथ ले गए। इस मामले में थाना बाजाखाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कोटकपूरा निवासी रणधीर सिंह का जीवनवाला-घनीएवाला रोड पर पेट्रोल पंप है। यहां पर रात के समय निगरानी के लिए दलीप सिंह को चौकीदार रखा हुआ है।
विज्ञापन


पंप के चौकीदार दलीप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे एक कार पंप पर पहुंची और उसमें सवार दो लोगों ने दफ्तर का दरवाजा जबरन खुलवाना चाहा। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ डाला और उसे डरा धमका कर दफ्तर की अलमारी में रखे 42 हजार रुपये ले गए।

इसके बाद आरोपियों ने पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले और उन्हें अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद चौकीदार ने शोर मचाया और आसपास रहने वाले ग्रामीणों को जगाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जैतो जगदीश बिश्नोई और थाना बाजाखाना प्रभारी गुरबिंदर सिंह ने समेत पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

डीएसपी जगदीश बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें