फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर किया हमला

Thu, 14 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस धोखाधड़ी के दर्ज मामले में कश्मीर सिंह, राज सिंह, परमजीत सिंह के घर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपियों ने अपने साथियों की मदद से पुलिस पर हमला बोल कर उन्हें खदेड़ कर भगा दिया।
विज्ञापन


उधर, थाना ममदोट पुलिस ने छापामारी करने गए एएसआई की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक थाना ममदोट में कश्मीर सिंह, राज सिंह व परमजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। थाना ममदोट के एएसआई बलदेव सिंह अपनी पार्टी के साथ उक्त आरोपियों के घर छापामारी उन्हें गिरफ्तार करने गई थी।

वहां पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। उधर, पुलिस ने वीरो, गुरजंट सिंह, अमीर चंद, सुरजीत सिंह , शीलो व कश्मीर सिंह वासी लक्खा सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें