फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने स्टील ब्रिज के लिए रेलवे को दिए चार करोड़

Thu, 03 Jul 2014 10:30 PM IST
अबोहर/फिरोजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को अबोहर के नई आबादी क्षेत्र को शहरी क्षेत्र से जोड़ने के लिए रेलवे लाइन पर प्रस्तावित स्टील ब्रिज के लिए तीन करोड़ 99 लाख रुपये की राशि प्रदेश सरकार की ओर से रेलवे को जारी करने के आदेश दिए हैं। सांसद शेर सिंह घुबाया इस मुद्दे पर क ई दिनों से मुख्यमंत्री से तालमेल बनाए हुए थे।
विज्ञापन



वीरवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में सांसद घुबाया ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात कर मामले को प्रमुखता से उठाया। इसपर स. बादल ने अपने कार्यालय के अधिकारियों को तुरंत फंड जारी करने के आदेश दे दिए। इस दौरान सांसद ने अबोहर के सीवरेज सिस्टम के नवीनीकरण के मंजूर किया फंड जारी करने का भी आग्रह किया। इस पर सीएम ने तुरंत सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे अबोहर में सीवरेज सिस्टम के नवीनीकरण के लिए 70 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों के लिए टेंडर जारी करवाएं।

इन दोनों मांगों के अलावा सांसद घुबाया ने अबोहर के अलावा संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले अन्य शहरों मुक्तसर, फाजिल्का, जलालाबाद, गुरुहरसहाय, फिरोजपुर शहर, छावनी और प्रमुख कस्बों के विकास के लिए अन्य योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि विकास के लिए किसी भी इलाके में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। सांसद घुबाया ने मलोट के बिगडे़ सीवरेज सिस्टम और जलापूर्ति के सुधार के लिए भी शीघ्र फंड जारी करवाने का भरोसा दिया। सांसद के साथ उनके निजी सचिव विजय बजाज भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें