फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 13 Jul 2014 10:42 PM IST
फिरोजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मक्खू स्थित वेयर हाउस के गोदाम से डेढ़ करोड़ रुपये का करीब पांच हजार 722 क्विंटल गेहूं खुर्दबुर्द करने के आरोप में थाना मक्खू पुलिस ने वेयर हाउस के दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फिलहाल दोनों इंस्पेक्टर फरार हैं। जानकारी के अनुसार मक्खू स्थित वेयर हाउस में पड़े गेहूं की देखरेख की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह और कमल कुमार को सौंपी गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम की चेकिंग की गई। विभाग के अधिकारियों ने देखा कि गोदाम से लगभग पांच हजार 722 क्विंटल गेहूं गायब है।

जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बनती है। विभागीय जांच-पड़ताल के बाद वेयर हाउस के अधिकारियों ने एसपी(एच) फिरोजपुर को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। तहकीकात में दोनों इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह और कमल कुमार आरोपी साबित हुए।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी हरदेव सिंह बोपाराय ने बताया कि वेयरहाउस के अधिकारी कर्णजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू की गई। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह व कमल कुमार पर लगे आरोप साबित होने पर दोनों के खिलाफ मक्खू थाना की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें