फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी वाहन की टक्कर से कारपेंटर की मौत

Wed, 17 Feb 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झोक हरिहर के नजदीक आर्मी के वाहन ने एक साइकिल सवार प्रेम नाथ को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


चककौर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी झोक हरिहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो और उसका दोस्त प्रेम नाथ पुत्र प्यारे लाल वासी नूरपुर सेठां साइकिलों पर एमईएस में कारपेंटर का काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे गांव झोक हरिहर के नजदीक पहुंचे कि एक आर्मी वाहन ने प्रेम नाथ की साइकिल को टक्कर मार दी।

इस हादसे में प्रेम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आर्मी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें