निहालखेड़ा व चूहड़ीवाला धन्ना के नजदीक एक बाइक अनियंत्रित हो कर एक खोखे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
गांव कल्लरखेड़ा निवासी कालूराम व उसका दोस्त रोहतास गांव डंगरखेडा में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे।
जब वे निहालखेड़ा व चूहड़ीवाला धन्ना के पास रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक खोखे से जा टकराया, जिससे दोनों घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने कालूराम को मृत घोषित कर दिया। रोहतास की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।
पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।