फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के एसडीओ और जेई की कार पर पथराव

Sun, 20 Jul 2014 10:18 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सीतो गुन्नों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर वापस घर लौट रहे बिजली बोर्ड के एसडीओ व जेई की कार पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। बाद में उन्हें वाहन से बाहर निकालकर पीटा गया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने हमलावर लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


    जानकारी के अनुसार जैन नगरी निवासी व सब डिवीजन नंबर 2 के एसडीओ विजय अनेजा और जेई हरदीप पुत्र शिंगारा सिंह निवासी सुंदर नगरी ने बताया कि सीतो के पावरग्रिड का बक्सा फट गया था। इससे सीतो के करीब 11 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही जेई हरदीप सिंह मौके पर पहुंचें और बक्से को बदल कर आपूर्ति सुचारु की लेकिन गांव सरदारपुरा, खैरपुरा, भागसर, दुतारांवाली में बिजली शुरू नहीं हुई।

इसके कारणाें का पता लगाने के लिए वे गांव खैरपुरा पहुंचे तो गांव के मेन चौक पर गांव की सप्लाई लाइन के साथ मोटर की लाइन को जोड़ा हुआ था। आगे के गांवों में बिजली नहीं पहुंच पा रही थी लेकिन गांववासी इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। मामले को गंभीर होता देख उन्हाेंने इसकी सूचना एसडीओ विजय अनेजा को दी। उन्होंने भी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


दोनों अधिकारी शनिवार रात करीब 10 बजे कार से घर वापस आ रहे थे। सरदारपुरा के पास लोगों ने उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने उन्हें कार से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा। घटना की सूचना मिलने पर बिजली बोर्ड के एक्सईएन मलकीत सिंह सिंधू, एसडीओ शंकर लाल, खुईयां के एसडीओ जयचंद कंबोज, टीएसयू के प्रधान राम कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा।

सदर थाना पुलिस ने घायल कर्मचारियाें के बयानों पर गांव दुतारांवाली ढाणी निवासी संदीप भादू, धर्मपाल, रघुबीर, विनोद भादू, पवन समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें