फिरोजपुर के थाना जीरा सदर के गांव मलसियां कलां के नजदीक तीन वाहनें आपस में टकराने से कार सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे नजदीकी के अस्पताल में भरती करवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक एक ट्रक पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान मनजिंदर सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी खाना रजादा, थाना गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन की कार अचानक खड़े ट्रक में टकरा गई। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार चालक मनजिंदर सिंह गंभीर रूप में से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर ट्रक चालक दलबीर सिंह पुत्र धन्ना सिंह वासी डेयरीवाल किरन, जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।