फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ठगी के आरोप में काबू

Sat, 02 Jan 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में सीआईए स्टाफ ने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान को काबू किया है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने उक्त नेता के घर छापामारी की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिला तरनतारन के गांव वडिंग के लोगों ने सात लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में उक्त नेता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उधर, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज किकर सिंह ने उक्त प्रधान को ठगी के आरोप में पकड़ने में अनभिज्ञता जताई है।

दूसरी तरफ जिला भाजपा इंचार्ज व पंजाब प्रदेश के वाइस प्रधान मोहन लाल सेठी का कहना है कि पांच-छह माह पहले अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला प्रधान पतरक सोनी था लेकिन उसकी गतिविधियां ठीक नहीं होने के कारण पार्टी से निकाल दिया था। पार्टी की तरफ से नोटिस भी जारी हुआ है।
विज्ञापन


25 दिसंबर को भाजपा के पंजाब प्रदेश प्रधान के साथ बोर्ड लगाने के सवाल पर सेठी ने कहा कि कोई अपने आप बोर्ड लगा रहा इसमें वो क्या कर सकते हैं। इधर, भाजपा के जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह बगगेके पिपल का कहना है कि मौजूदा समय में पतरक सोनी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष है। जब उनसे पूछा गया कि उसे ठगी के आरोप में पकड़ा है तो उनका कहना है कि उन्हें लोगों से पता चला है लेकिन पुलिस ने अभी परचा दर्ज नहीं किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला तरनतारन के गांव वडिंग के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वहां के नौजवानों को सिक्योरिटी गार्ड व पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी मारी है। जानकारों का कहना है कि उक्त नेता मांझा के नौजवानों से भी लगभग छह लाख रुपये की ठगी मार चुका है।

फिरोजपुर के गांव हाके वाला निवासी मुखा ने बताया कि उसके भतीजे को पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये लिए थे। इस बात को एक साल हो चुका है। उसके भी पैसे वापस नहीं किए हैं। उसने भी पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस उक्त नेता से पूछताछ कर रही है। जिन-जिन लोगों से उक्त नेता ने ठगी मारी है वो सभी पुलिस के पास अपनी शिकायत देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तक उक्त नेता के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें