फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को साइकिल बांटे

Tue, 12 Nov 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। क्षेत्र के भवानीगढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने माई भागो योजना तहत 453 छात्राओं को साइकिल बांटीं। समागम में मानसा के विधायक प्रेम चंद मित्तल विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर गर्ग ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में अध्यापकों तथा अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अस्सी फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को तीन हजार रुपये सलाना वजीफा दिया जाएगा, ताकि ज्यादा बच्चों को शिक्षा के साथ जोड़ा जा सके। इस मौके पर प्रिंसिपल राज कुमार, कृष्ण कुमार, हरिंदर मोती, प्रदीप कुमार, गुरदीप सिंह, डा. आदर्श भल्ला, गणेश गुप्ता, मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह, रविजिंदर सिंह, रुपिंदर सिंह रंधावा, इंदरजीत सिंह, अजैब सिंह, कुलवंत सिंह, गुरतेज सिंह, गुरमीत सिंह भट्टीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें