फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में छाए बाबा गांधा सिंह स्कूल के विद्यार्थी

Mon, 11 Nov 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। भवानीगढ़ के अल्पाइन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई स्कूलों की संस्था सहोदया की ओर से शतरंज के मुकाबले कराए गए। इसमें संगरूर, बरनाला और बठिंडा के स्कूलों के 25 लड़के और लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी मुकाबलों में बाबा गांधा सिंह स्कूल के विद्यार्थी छाए रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर हुए लड़कियों के मुकाबले में बाबा गांधा सिंह स्कूल बरनाला ने पहला, अल्पाइन स्कूल भवानीगढ़ ने दूसरा और हिमलैंड स्कूल दिड़बा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के मुकाबले में अल्पाइन स्कूल भवानीगढ़ ने पहला, डीएवी स्कूल सुनाम ने दूसरा और बाबा गांधा सिंह स्कूल बरनाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रिंसिपल परमिंदर कौर ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से जहां शरीर तंदुरुस्त रहता है, वहीं मष्तिष्क भी तेज होता है। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनदीप सिंह, हरिंदरपाल शर्मा, हरप्रीत सिंह, हरमीत सिंह ग्रेवाल, जरनैल सिंह, जगजीत सिंह गरचा, सरविंदर कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें