फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया वर्कर्स-हेल्पर्स यूनियन ने किया सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स यूनियन पंजाब (एटक) ने अपनी मांगों के समर्थन में शहीद ऊधम सिंह मैदान में पंजाब व केंद्रीय सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्र्करों-हेल्परों ने हिस्सा लिया। नेताओं ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के हलके जलालाबाद में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पंजाब अध्यक्ष सरोज छप्पड़ीवाला व स्टेट सचिव सुनील कौर बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार आंगनबाड़ी सेंटरों को प्राइवेट हाथों में देने की योजनाएं बनाकर आईसीडीएस को खत्म करने की कोशिशें कर रही है। केंद्र सरकार इस स्कीम को मिशन में बदलने पर लगी है और आंगनबाड़ी सेंटरों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप गैर सरकारी संगठनों की गोद दिया जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से स्कीमों को चलाने के लिए जो फंड  दिए जाते हैं, उनमें भी भारी कटौती कर दी गई है। इसने योजना को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और फंडों की कमी का बहाना बना कर केंद्र सरकार पंजाब सरकार पर दबाव बना रही है कि आंगनबाड़ी सेंटरों को कारपोरेट घराने एनजीओ को सौंप दे।
विज्ञापन


8 दिसंबर को लुधियाना में एटक व सीटू की ओर से संयुक्त तौर पर कन्वेंशन रखी गई है। इसके बाद 11 दिसंबर को संगरूर और 12 को फतेहगढ़ साहिब, 13 को होशियारपुर, 14 को जालंधर, 19 को रोपड़, 21 को पटियाला, 22 को अमृतसर, 23 को लुधियाना, 24 को तरनतारन, 25 को बठिंडा और 1 जनवरी 2015 को फिरोजपुर में कन्वेंशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें