फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांड को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2015 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर कांड को लेकर यूथ कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव व फरीदकोट क्षेत्र के इंचार्ज गुरकीमत सिंह सिद्धू, सीनियर कांग्रेसी गुरबीर सिंह संधु, यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र के प्रधान बलकरण सिंह नंगल ने कहा कि पंजाब में अमन कानून की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।

पिछले समय की अनेकों घटनाओं में शिअद नेताओं की भूमिका किसी से छिपी नहीं रही और अब अबोहर में वहां के शिअद नेता के फार्म हाउस में सरेआम गुंडागर्दी की घटना ने आम आदमी की रौंगटे खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसी घटनाओं को रोकने में पंजाब का गृह विभाग देख रहे उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर अमरजीत सिंह खारा, रमनदीप सिंह संधु, गुरलाभ सिंह सिरसड़ी, गुरदर्शन सिंह कोटसुखिया, राहुल नारंग भी हाजिर हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें