फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरे ट्रक समेत एक काबू, दो फरार

Fri, 25 Oct 2013 10:10 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर में जीरा के गांव तलवंडी मंगेखां के पास पुलिस ने बाहरी राज्य में लेकर जा रहे पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दो लोग भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


थाना जीरा पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग पशुओं का भरा ट्रक दूसरे राज्य में लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने गांव तलवंडी मंगेखां में नाकाबंदी की।

वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में 32 बछड़े, एक भैंस और एक भैंसा बरामद किया। ट्रक में बैठे दो व्यक्ति भागने में कामयाब हो गए।

नवाब खान पुत्र बख्शीश टोपी वाला काबू में आ गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसके साथ तलवंडी मंगेखां के गुरदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह और मुज्जफनगर, यूपी के रिमान पुत्र नवाब थे। तीनों मिलकर पशुओं को दूसरे राज्य में लेकर जाते हैं।

 उधर एएसआई गुरनेक सिंह ने बताया कि गौ सुरक्षा कमेटी दल पंजाब के सेक्रेटरी अनिल बांसल पुत्र हीरा लाल के बयान पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें